सोमवार को इन 2 फंडामेंटली मजबूत स्टॉक में करें निवेश, 22% का मिल सकता है तगड़ा रिटर्न, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह….

Britannia Industries Share Price: फरवरी महीने में बजट घोषणाओं, अमेरिकी टैरिफ, करेंसी मूवमेंट और ग्लोबल जियोपॉलिटिकल तनाव की वजह से शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसके बावजूद निफ्टी ने इमर्जिंग मार्केट्स की तुलना में संतुलित प्रदर्शन किया। अब ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग का मानना है कि दिसंबर तिमाही के नतीजों में कमाई का ट्रेंड सुधरना शुरू हो गया है और Q4FY26 में यह मजबूती जारी रह सकती है।

ब्रोकरेज ने लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए दो मजबूत फंडामेंटल स्टॉक्स चुने हैं, जिनमें 20% से ज्यादा अपसाइड की संभावना जताई गई है।

Britannia Industries Share Price Target

ब्रोकरेज की पहली पसंद है Britannia Industries। इसका मौजूदा शेयर भाव करीब 5994 रुपए है और 7350 रुपए का टारगेट दिया गया है। यानी मौजूदा स्तर से लगभग 22% तक की तेजी की संभावना है। पिछले एक साल में यह स्टॉक करीब 25% चढ़ चुका है।

ब्रिटानिया इनोवेशन और डिजिटल-फर्स्ट लॉन्च पर जोर दे रही है। कंपनी बिस्किट से आगे बढ़कर केक, वेफर्स और क्रोइसैन जैसे हाई मार्जिन सेगमेंट में तेजी से विस्तार कर रही है। ई-कॉमर्स पर इन कैटेगरी की ग्रोथ पारंपरिक बिस्किट बिजनेस से 2-3 गुना तेज है। हाल में GST में कमी से ऑर्गनाइज्ड प्लेयर्स को फायदा मिला है, जिससे मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में कंपनी की गहरी पकड़, मजबूत कैश फ्लो और हेल्दी बैलेंस शीट इसे डिमांड रिकवरी का बड़ा लाभार्थी बना सकती है।

read more: ₹74 से ₹42 पर आया Suzlon Energy, अब क्या करें निवेशक Buy, Sell या Hold?

J&K Bank Share Price Target

दूसरा स्टॉक है Jammu & Kashmir Bank। इसका मौजूदा भाव लगभग 121 रुपए है और 147 रुपए का टारगेट दिया गया है। यानी करीब 20% रिटर्न की संभावना बनती है। पिछले एक हफ्ते में ही स्टॉक 17% से ज्यादा चढ़ चुका है।

ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने पिछले पांच वर्षों में एसेट क्वालिटी में बड़ा सुधार किया है। GNPA और NNPA में उल्लेखनीय गिरावट आई है, जिससे बैलेंस शीट मजबूत हुई है। मैनेजमेंट ने आगे भी GNPA को 3% से नीचे बनाए रखने का लक्ष्य रखा है। एडवांस ग्रोथ में सुधार और स्थिर अर्निंग्स ट्रेंड बैंक की री-रेटिंग की संभावना बढ़ाते हैं। मजबूत रीजनल फ्रेंचाइजी और 1000 से ज्यादा ब्रांच नेटवर्क बैंक की ग्रोथ को सपोर्ट करता है।

read more: Railway PSU Stock पर आई बड़ी खबर, 5% टूटा स्टॉक, क्या करें निवेशक, जानें एक्सपर्ट की राय….

निवेशकों के लिए क्या है रणनीति?

निर्मल बंग का अनुमान है कि मार्च सीरीज में निफ्टी सीमित दायरे में रह सकता है, लेकिन सेक्टर-आधारित स्टॉक्स में अवसर बनेंगे। खासकर फाइनेंशियल, ऑटो, स्टील और कंज्यूमर सेक्टर में सकारात्मक संकेत दिख रहे हैं।

लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए मजबूत फंडामेंटल, बेहतर अर्निंग विजिबिलिटी और कैटेगरी लीडरशिप वाले स्टॉक्स में चरणबद्ध निवेश बेहतर रणनीति हो सकती है। बाजार की अस्थिरता के बीच क्वालिटी स्टॉक्स में गिरावट पर खरीदारी भविष्य में बेहतर रिटर्न दे सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

Leave a Comment