Infobeans Tech Bonus Share:1 शेयर पर मिलेंगे 3 शेयर फ्री, निवेशक होंगे मालामाल, रिकॉर्ड डेट हुई तय, 1 साल में 150% रिटर्न…

Infobeans Tech Bonus Share: आईटी सेक्टर की कंपनी Infobeans Technologies Ltd ने अपने निवेशकों के लिए बड़ा कॉरपोरेट ऐक्शन घोषित किया है। कंपनी 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करेगी। यानी जिन निवेशकों के पास 1 शेयर होगा, उन्हें 3 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेंगे। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 27 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। रिकॉर्ड डेट से पहले जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर में दर्ज होंगे, वही इस लाभ के पात्र होंगे।

Infobeans Technologies Share Price

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। 13 फरवरी को एनएसई पर इसका भाव करीब ₹866 के आसपास रहा। मौजूदा स्तर पर कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹2,097 करोड़ के आसपास है। बोनस इश्यू के बाद शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी और आमतौर पर कीमत उसी अनुपात में समायोजित हो जाती है। इसका मतलब यह है कि कुल निवेश का मूल्य तुरंत नहीं बढ़ता, लेकिन निवेशकों के पास शेयरों की संख्या अधिक हो जाती है।

Infobeans Technologies Shareholding Pettern

दिसंबर 2025 के अंत तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.40% रही। यह दर्शाता है कि कंपनी में प्रमोटर समूह का मजबूत नियंत्रण और दीर्घकालिक भरोसा कायम है। शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले एक साल में इसमें करीब 156% की तेजी आई है। पिछले तीन महीनों में ही शेयर 39% से ज्यादा उछल चुका है। एनएसई पर इसका 52-सप्ताह का उच्च स्तर लगभग ₹1,030 और निचला स्तर ₹270.55 रहा है।

read more: IndiGo को ₹1.27 करोड़ के जुर्माने का मिला नोटिस, GST इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़ा है मामला, शेयरों में दिखेगी हलचल!

Infobeans Technologies Dividend

Infobeans Technologies कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड भी दिया था। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू लगभग ₹102.14 करोड़ रहा, जबकि नेट प्रॉफिट ₹16.88 करोड़ दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू करीब ₹279.41 करोड़ और नेट प्रॉफिट लगभग ₹46.97 करोड़ रहा। यह आंकड़े बताते हैं कि कंपनी लगातार अपने कारोबार और लाभ में सुधार की दिशा में आगे बढ़ रही है।

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

बोनस शेयर से निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, हालांकि कुल निवेश का मूल्य तुरंत नहीं बदलता। इसे आमतौर पर कंपनी के मजबूत रिजर्व और भविष्य को लेकर आत्मविश्वास का संकेत माना जाता है।

अक्सर ऐसे ऐलान के बाद शेयर में ट्रेडिंग गतिविधि बढ़ जाती है और बाजार में उत्साह देखा जाता है। इंफोबींस टेक्नोलोजिज का यह फैसला मौजूदा शेयरधारकों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

read more: Ola Electric Q3 Results: ओला इलेक्ट्रिक को तीसरी तिमाही में ₹487 करोड़ का हुआ घाटा, रेवेन्यू में भी 55% की गिरावट, शेयरों पर रहेगी नजर…

रिकॉर्ड डेट क्यों महत्वपूर्ण है?

रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिसके आधार पर तय किया जाता है कि कौन निवेशक बोनस शेयर पाने के पात्र होंगे। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, उन्हें बोनस शेयर मिलेंगे। इसलिए जो निवेशक बोनस का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है।

निवेश से पहले बाजार जोखिम और व्यक्तिगत वित्तीय लक्ष्यों का आकलन अवश्य करें।

Leave a Comment