आईटी सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी Silverline Technologies Limited एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गई है। कंपनी के बोर्ड ने 18 फरवरी 2026 को एक बड़े रणनीतिक निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसके बाद शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। यह प्रस्ताव दुबई स्थित Trueledger Technologies FZE की ओर से नॉन-बाइंडिंग लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) के जरिए आया है।
Silverline Technologies News
प्रस्ताव के अनुसार Trueledger Technologies FZE, Silverline Technologies में अधिकतम 80 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकती है। इसके बदले कंपनी में करीब 20 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी देने की बात सामने आई है। हालांकि यह डील अभी शुरुआती चरण में है और अंतिम समझौता कई शर्तों के पूरा होने के बाद ही संभव होगा।
इस निवेश से कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत होने की उम्मीद है। साथ ही, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में विस्तार की योजना को भी गति मिल सकती है।
ड्यू डिलिजेंस के लिए बनी आंतरिक कमेटी
कंपनी ने तकनीकी, कानूनी और वित्तीय ड्यू डिलिजेंस की निगरानी के लिए सीनियर मैनेजमेंट और बाहरी सलाहकारों की एक आंतरिक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी स्वतंत्र वैल्यूएशन, शेयरधारकों की मंजूरी और रेगुलेटरी अनुपालन की प्रक्रिया को देखेगी।
स्पष्ट है कि निवेश प्रस्ताव अभी नॉन-बाइंडिंग चरण में है। अंतिम एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर और नियामकीय स्वीकृति के बाद ही यह डील पूरी मानी जाएगी। ऐसे में निवेशकों को फिलहाल आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
Silverline Technologies Business Modal
1992 में स्थापित Silverline Technologies Limited एक बीएसई-लिस्टेड टेक्नोलॉजी कंपनी है। कंपनी का मुख्यालय ठाणे, महाराष्ट्र में है और इसकी मौजूदगी अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में है।
कंपनी एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाओं में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव रखती है। यह हेल्थकेयर, बैंकिंग, टेलीकॉम सहित 12 से ज्यादा इंडस्ट्री वर्टिकल में सेवाएं देती है।
इसके पोर्टफोलियो में SAP कंसल्टिंग, साइबर सिक्योरिटी और ब्लॉकचेन सॉल्यूशंस जैसी सेवाएं शामिल हैं। हाल ही में कंपनी ने ‘Silver AI’ नाम का मल्टीमॉडल वेब प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते एआई बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना है।
read more: Highway Infrastructure को NHAI से मिला ₹154.60 करोड़ का मेगा ऑर्डर, 11% उछले शेयर, कमाई का है मौका…
Silverline Technologies Share Price
रणनीतिक निवेश की खबर सामने आते ही बुधवार को Silverline Technologies का शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 17.79 रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले शेयर 16.95 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 277 करोड़ रुपये है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि 52 हफ्ते के निचले स्तर से यह शेयर लगभग 140 प्रतिशत तक उछल चुका है। इस तेज रैली ने निवेशकों का ध्यान एक बार फिर इस स्मॉलकैप आईटी स्टॉक की ओर खींचा है।




